शेयर बाजार में भारी गिरावट,सेंसेक्स 800 अंक लुढ़क कर 58000 के नीचे,निफ्टी में इतनी गिरावट

Author Picture
By Sharma Published On: November 26, 2021

नई दिल्ली। शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। प्री-ओपनिंग में 860 से अधिक लुढ़कने के बाद सुबह 9.40 बजे बीएसई में 743 अंकों की गिरावट रही और यह 58,063 के स्तर पर रहा। वहीं निफ्टी में भी 214 अंकों की गिरावट के साथ 17322 पर ट्रेडिंग हुई। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का नया रूप में मिलने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप है और शेयर बाजार की गिरावट उसी का असर है।

 

मेटल और ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। केवल डॉ रेड्डीज हरे निशान के साथ ऊपर था, जबकि अन्य 29 स्टॉक लाल रंग में नीचे थे। मारुति सुजुकी इंडिया 2.3% नीचे था, इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी थे।