सोते में पति-पत्नी की हत्या, तेज धारदार हथियार से कर दी हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: February 11, 2022

मुरैना। मुरैना के बानमौर कस्बे के बुद्धिपुरा गांव में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। अधेड़ उम्र के पति-पत्नी अलग-अलग खाट पर सो रहे थे। रात में अज्ञात हमलावर आए और उन्होंने उनके ऊपर तेज धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया। उनको उठने तक का मौका नहीं मिला और सोते में ही उनकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने एनएच-3 पर जाम लगा दिया जिसे बानमौर पुलिस ने तुरंत खुलवा दिया।

पति सियाराम राठौर व पत्नी ऊषा राठौर का घर बुद्धिपुरा गांव में बन रहा है। वह ऊपर की मंजिल में सो रहे थे। नीचे उनके बहू व बेटे सो रहे थे। रात में अज्ञात बदमाश आए और उन्होंने उनकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों ने आक्रोशित होकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया जिसे पुलिस ने तुरंत खुलवा दिया। इस घटना के बाद एसपी आशुतोष बागरी, एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया, एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के अनुसार बात दे पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों की बॉडी को पीएम हाउस भिजवा दिया गया है। गांव वालों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। घर वालों से भी पूछताछ की जा रही है।