दहेज के लिए पत्नी को पति ने जलाया जिंदा, बहू की आरोपी मां और बहन फरार

Author Picture
By Sharma Published On: May 20, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने एक साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी, उसकी बहन-बहनोई और मां पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप था। आरोपी को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी आरोपी की बहन और मां फरार चल रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

नवविवाहिता को जलाकर मारने के आरोप में फरार आरोपी पति को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की तलाश में पिछले दो दिन से क्राइम ब्रांच व विश्वविद्यालय थाना पुलिस देवास में तलाश कर रही थी बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में नवविवाहिता सूर्या सिंह पत्नी संजय सिंह बैस की जलने से मौत हो गई थी। इस मामले में पति संजय सिंह, संजय के बहनोई अयान, बहन नेहा सिंह और मां मनोरमा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गए थे। दो दिन की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी संजय सिंह को देवास से पकड़ लिया है। जबकि अभी इस मामले में बहन नेहा और मां मनोरमा फरार है। अयान पहले ही पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

विश्वविद्यालय थाने की एडिशनल एसपी मृगाखी डेका का कहना है कि पत्नी को जलाकर हत्या करने के मामले में मृतका के पति को देवास से गिरफ्तार किया है बहनोई को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था अभी इस मामले में आरोपी की बहन और मां फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।