पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने किया सुसाइड

Author Picture
By Sharma Published On: March 3, 2023

गुना। गुना में पत्नी की हत्या के बाद पति ने सुसाइड कर लिया। घटना जिले के आरोन की है। गुरुवार देर रात पति ने पहले पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, इसके बाद घर में ही फंदा बनाकर झूल गया। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि आरोन के साईं नगर निवासी मोहित सोनी (35) और उसकी पत्नी सीमा सोनी (32) की मौत हुई है। मोहित ने पहले पत्नी सीमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद भी फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया। मौके पर दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पति-पत्नी ही आरोन में रहते थे। मोहित का भाई और मां गुना में रहती हैं। बताया जा रहा है कि मोहित कर्ज में डूबा हुआ था। उस पर 20-25 लोगों का कर्ज था।

पति-पत्नी रोज सुबह जल्दी उठ जाते थे, लेकिन आज नहीं उठे। सुबह दूध देने वाला की काफी देर तक आवाज देकर चला गया, लेकिन गेट नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी ऊपरी मंजिल से चढ़कर घर के अंदर दाखिल हुए और दरवाजा खोला। मोहित घर में ही छोटी सी जनरल स्टोर की दुकान चलाता था।