गर्लफ्रेंड के लिए पति ने पत्नी व बेटे की जेवर के पार

Author Picture
By Sharma Published On: October 29, 2022

भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने सरकारी स्कूल की महिला टीचर के पति को अपने ही घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 47 साल के आरोपी पति ने 19 साल की पड़ोस में रहने वाली गर्लफ्रेंड को लिव-इन में रखने के लिए चोरी की थी। उसने पत्नी-बेटी के जेवर, ढाई लाख रुपए नकद चुराए थे। पति के साथ ही तीन दिन से पड़ोस में रहने वाली लड़की के गायब होने पर पत्नी ने छानबीन शुरू की। टीचर ने अयोध्या नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

 

अयोध्या नगर थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि शासकीय स्कूल की शिक्षिका अयोध्या नगर में रहती हैं। शिक्षिका का 47 वर्षीय पति अरुण त्रिवेदी बेरोजगार है। 3 जून 2022 से वह पत्नी से अलग रह रहा था। 26 जून को महिला टीचर को पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाली 19 साल की लड़की से गायब हो गई है। अगले दिन पति भी नजर नहीं आया। महिला ने कुछ काम से अलमारी खोली तो उसमें रखे ढाई लाख रुपए नकद, ढाई लाख कीमत के जेवर गायब मिले। टीचर को पति पर शक था ही। उसने कॉल किया तो पति का फोन बंद मिला। शक गहराने पर टीचर थाने पहुंची और चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

 

 

 

पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि इसी बीच पुलिस को एक लेटर आया। यह उसी लड़की ने भेजा था, जिसकी पुलिस को तलाश थी। उसने लिखा- वह अरुण त्रिवेदी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही है। इसके बाद पुलिस ने लड़की को तलाशा और थाने लेकर आई। उसके परिजनों को भी बुलाया गया। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह बालिग है और अरुण के साथ लिव-इन में रहना चाहती है। पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया और अरुण को खोजा। उससे चोरी के बारे में पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि वह पांच साल से बेरोजगार है। लड़की को लिव-इन में रखने के लिए उसने घर में चोरी की थी।

 

 

अरुण के घर के पास ही उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। लड़की के पिता को ब्रेन कैंसर है। त्रिवेदी ने उसके पिता की मदद की और लड़की के करीब पहुंचा। लड़की को इस बात की जानकारी थी कि वह शादीशुदा है, इसके बाद भी साथ में रहने को राजी है। टीआई निलेश अवस्थी ने बताया- आरोपी त्रिवेदी के 11 साल की बेटी है, जो उसे याद करती है। उसने पत्नी-बेटी के जेवर चोरी कर भोपाल में ही किराए का कमरा ले लिया था। यहां वह गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। पुलिस ने उसे इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। अभी लड़की को उसके परिजनों के हवाले सौंप दिया गया है।