पति ने पत्नी के साथ किया अननैचुरल सेक्स, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: September 25, 2022

इंदौर। इंदौर की शिप्रा पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उसके साथ दरिदंगी करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पति से प्रताड़ित पत्नी पहले तो गुपचुप अपना उपचार कराती रही। लेकिन उसके परिवार के लोगों को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने पति पर केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भी भेज दिया।

ग्रामीण एसपी भगवतसिंह विरदे के मुताबिक शिप्रा में रहने वाली 29 साल की महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स करने, दरिंदगी करने के मामले में केस दर्ज किया है। एसपी के मुताबिक घटना 17 सितंबर की है। आरोपी ने पत्नी से विवाद कर उसके साथ गलत काम किया। महिला एक सप्ताह तक अपना उपचार कराती रही। शनिवार को मामले में केस दर्ज किया गया। पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी 10 साल से अधिक हो गए। दंपती मूल रूप से शाजापुर के रहने वाले है। जो काम के चलते शिप्रा रहने आ गए थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को जब पकड़कर थाने लेकर आया गया तो वह रोने लगा। उसने बताया कि पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी। उसे लगता था कि वह जब सुबह काम पर जाता था तो उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बाते करती थी। इसी के चलते वह पत्नी पर शक करता था।