पति पत्नी के साथ 11 साल से करता आ रहा अननेचुरल सेक्स, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: May 16, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में एक पत्नी ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ अननेचुरल सेक्स करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पत्नी का कहना है कि पति पिछले 11 सालों से उसके साथ अननेचुरल सेक्स करता चला आ रहा है। महिला ने कई बार आपत्ति भी उठाई, लेकिन पति की हरकत और बढ़ती गई। आखिरकार परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर विवेचना शुरू कर दी है।

 

महिला ने पति अप्रिज जैन पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति पिछले 11 सालों से उसके साथ अननेचुरल सेक्स कर रहा है। उसने कई मर्तबा अपने पति से इसका विरोध दर्ज कराया, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार आने के बजाय और बढ़ोतरी होती गई।

 

 

आखिरकार परेशान होकर महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने का मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना मार्च 2011 से लेकर अभी तक चलती रही। इस बीच महिला ने कई बार अपने परिवार और पति के परिवार से इसकी शिकायत भी की, लेकिन तमाम लोगों की समझाईश का कोई असर उसके पति पर नहीं पड़ा।