पत्नी के सामने पति की चाकू गोदकर और गोली मारकर की हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: December 12, 2022

ग्वालियर। ऑटो मैकेनिक की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई्। घटना आपागंज में रविवार रात की है। मृतक को उसकी पत्नी ने फोन कर घर पर बुलाया था। जब वह घर पहुंचा तो समीर खान ने उसको गोलियां मार दीं। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो चाकू से शरीर पर कई वार किए। हत्या करने के बाद भी दिव्यांग हत्या आरोपी भागा नहीं, बल्कि वहीं खड़ा रहा

 

स्थानीय लोगों ने उसे और मृतक की पत्नी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद आपागंज में तनाव का माहौल है। मृतक की पत्नी और हत्या आरोपी के बीच दोस्ती थी। इसी बात का वह विरोध करता था। मृतक भी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने हत्या आरोपी पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। जिसमें उसका पैर कट गया था। पुलिस ने स्पॉट से एक कट्‌टा व चाकू बरामद किया है। फिलहाल पड़ताल जारी है।

 

 

आपको बात दे माधौगंज स्थित आपागंज निवासी 30 वर्षीय अनवर खान पेशे से ऑटो मैकेनिक है। परिवार में उसकी पत्नी फरीन और दो बच्चे बेटी फारिया (8) बेटा खालिद (12) हैं। पत्नी से उसका कुछ समय से विवाद चल रहा है। पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। रविवार को फरीन ने फोन कर अनवर को घर बुलाया था। जब वह घर पहुंचा तो पहले से ही वहां समीर मौजूद था। अभी अनवर कुछ समझ पाता उससे पहले ही समीर ने उस कट्‌टे से गोली दाग दी। गोली उसके गले पर लगी। इसके बाद कट्‌टा लोड़ कर दूसरी गोली छाती में मारी गई। फिर समीर ने चाकू निकालकर उसे बेरहमी से गोदना (मारना) शुरू कर दिया।

 

मृत शरीर में भी वह चाकू गोदता रहा। हत्या करने के बाद भी समीर खान निवासी नई सड़क भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा। इधर गोली की आवाज सुनकर वहां मृतक के परिजन व अन्य स्थानीय लोग आ गए। हत्या आरोपी समीर एक पैर से दिव्यांग है इसलिए वह भागा भी नहीं। लोगों ने उसे और मृतक की पत्नी फरीन को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को निगरानी में लेकर हत्या आरोपी समीर खान व मृतक की पत्नी फरीन को निगरानी में लेकर थाना पहुंचाया है। घटना स्थल पर काफी तनाव था जिसे देखते हुए पुलिस ने फोर्स को बुलवा लिया था। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया है।

 

वही पुलिस का कहना है कि एक युवक की गोली मारकर और चाकू से गोदकर हत्या की गई है। हत्या के पीछे लेनदेन व प्रेम प्रसंग कारण समझ में आ रहा है। फिलहाल हत्या आरोपी को स्पॉट से पकड़ा गया है। उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।