लॉकडाउन में पति गुजरात में फंसा, घर में देवर ने भाभी के साथ किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: February 19, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर का एक युवक लॉक डाउन के वक्त गुजरात मे फंसा रहा, ग्वालियर में मौजूद उसकी पत्नी के साथ देवर धमकाकर रेप करता रहा। गुजरात से डेढ़ साल बाद पति घर लौटा, कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। तब खुलासा होने के बाद पत्नी ने पति के साथ थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी देवर की तलाश शुरू कर दी है।

 

भाभी की इज़्ज़त लूटकर ब्लैकमेल करता रहा देवर

 

गिजोर्रा थाने के शुक्लहारी की रहने वाली 22 साल की शादी शुदा महिला ने थाने FIR दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि पति गुजरात जॉब करते हैं। साल 2020 में जब कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन लगा था। तब पति गुजरात मे फंस गया था। गांव में विवाहिता अकेली थी, इसी घर मे पति की मौसी का लड़का चिनोर निवासी सुनील कुशवाहा रहता था, सुनील खेती का काम देखने उनके घर मे ही रहता था। एक दिन मौका पाकर देवर सुनील ने उसे धमका कर रेप कर दिया। उसके बाद सुनील उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार हवस का शिकार बनाता रहा।

 

बेटे का जन्म होने पर खुलासा हुआ 

 

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि देवर सुनील की करतूत के चलते वो गर्भवती भी हो गई। लॉकडाउन खुलने के बाद पति गुजरात मे ही अपनी नौकरी में करता रहा। डेढ़ साल बाद पति घर लौटा तो उसने पत्नी ने उसे कुछ नहीं बताया। लेकिन कुछ दिन बाद विवाहिता ने बच्चे को जन्म दिया तो पति ने सवाल किए। तब विवाहिता ने देवर सुनील की करतूत के बारे में अपने पति को बताया।

 

विवाहिता ने थाने में देवर के शिकायत दर्ज कराई

 

पति ने पत्नी की दास्तान सुनने के बाद पुलिस में शिकायत का निर्णय लिया। पत्नी ने पति के साथ गिजोर्रा थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। घटना का खुलासा होने के बाद से आरोपी देवर सुनील फरार हो गया है। देहात एडिशनल SP जयराज कुबेर ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है फरार आरोपी को तलाशा जा रहा है।