पति के दोस्त ने महिला को खेत में ले जाकर किया रेप

Author Picture
By Sharma Published On: June 16, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं घटना के बाद धमकाया है कि यदि किसी को कुछ बताया तो गला काट देगा। घटना महाराजपुरा के भदरौली गांव में पीड़िता के खेत की है। पीड़िता ने आपबीती पति को सुनाई। जिसके पति उसे लेकर महाराजपुरा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

शहर के महाराजपुरा स्थित भदरौली निवासी 25 वर्षीय महिला साविता एक दिन पहले पति के साथ खेत पर सब्जी तोड़ने के लिए गई थी। सब्जी तोड़ने के बाद पति सब्जी लेकर घर पर रखने चला गया था और महिला खेत में काम करती रही। तभी पति का दोस्त अशोक कुमार वहां पर आ पहुंचा। अशोक ने महिला को अकेला देखकर बंधक बनाया और जबरन उसके साथ रेप किया। इसी बीच महिला का पति वहां खेत पर आ गया। उसे देखकर आरोपी खेत में कूदते हुए भाग गया। जाते समय महिला को धमकाया गया कि किसी से कुछ कहा तो उसे और उसके पति को मार डालेगा। उसे गांव में बदनाम कर देगा।

 

 

जब महिला का पति खेत पर पहुंचा तो महिला ने उसे उसके दोस्त की पूरी हरकत बताई। साथ ही कहा कि उसने बदनाम करने की धमकी दी है। पति ने पत्नी का साथ दिया और दोनों महाराजपुरा थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में थाना प्रभारी महाराजपुरा पीएस यादव का कहना है कि पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।