रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर,रद्द रहेगी ये गाड़ियां,देखे लिस्ट

Author Picture
By Sharma Published On: January 19, 2022

भोपाल। भोपाल के रेल यात्रियों के लिए आज परेशानी हो सकती है। भोपाल और उज्जैन रेल खंड के बीच में निमार्ण के चलते दो ट्रेन 19 जनवरी यानी आज प्रभावित रहेंगी। भोपाल-डॉक्टर अंबेडकर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस भोपाल और उज्जैन के बीच कैंसिल रहेगी।

 

भोपाल स्टेशन से शुरू होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 19324 भोपाल-डॉक्टर अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से निरस्त रहेगी।

 

गाड़ी संख्या 19339 दाहोद-भोपाल एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन दाहोद से चल कर उज्जैन स्टेशन पर समाप्त होगी। यह उज्जैन-भोपाल के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

 

ट्रेन संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता की जा सकती है।