वीआइपी बंगलाें के सामने निगम के मदाखलत अमले ने महिला की कर दी पिटाई

Author Picture
By Sharma Published On: March 12, 2022

ग्वालियर। गांधी राेड पर वीआइपी बंगलाें के सामने एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। महिला काे पिटते देख वहां पर भीड़ जमा हाे गई, इसके बाद पिटाई करने वाले महिला काे छाेड़कर गाड़ी लेकर चले गए। स्वजनाें का आराेप है कि निगम के मदाखलत अमले में शामिल महिला कर्मचारियाें ने मारपीट की है। जिससे महिला जमीन पर बेहाेश हाेकर गिर गई। उधर घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इसके बाद महिला काे अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 काे फाेन किया गया।

 

 

गांधी राेड सर्किट हाउस के पास फुटपाथ पर कई लाेग निवास करते हैं। यहां पर एक दंपती ने गुमटी भी लगा रखी थी। वीआइपी बंगलाें के सामने लगी इस गुमटी काे हटाने के लिए आज नगर निगम का मदाखलत अमला पहुंचा था। यहां पर कार्रवाई के दाैरान महिला बेहाेश हाेकर जमीन पर गिर गई। माैके पर माैजूद कुछ लाेगाें ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियाे भी बना लिया। ये वीडियाे तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे रहा है।

 

जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला से झूमाझटकी करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही कुछ पुरूष भी दिखाई दे रहे हैं। उधर महिला के स्वजनाें का आराेप है कि महिला के साथ मारपीट करने वाले नगर निगम मदाखलत के कर्मचारी थे। मदाखलत अमले में शामिल महिला कर्मचारियाें ने ही मारपीट की है, जिसके कारण महिला बेहाेशी की हालत में पहुंच गई है। जब यह हंगामा हाे रहा था तब वहां से गुजर रहे कांग्रेस नेता भी रूक गए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता माैके पर पहुंच गए हैं। महिला काे अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस काे फाेन लगाया गया है। वहीं निगम आयुक्त किशाेर कान्याल से भी इस मामले में शिकायत की जा रही है।