गर्मियों से पहले ही महंगाई की मार, इतने रुपए महंगे हुए फल

Author Picture
By Sharma Published On: March 14, 2022

ग्वालियर। होली के त्योहार की चमक पर महंगाई का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से खाद्य तेल मंहगे होने के आटा-शक्कर, दाल-चावल व फलों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। गर्मी का मौसम आते ही सब्जी की कीमतों में वैसे ही आए दिन इजाफा हो रहा है लेकिन फलों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी होने गली है। सेव इस समय 130-140 रुपए किलो बिक रहा है, जो स्टोर में रखा हुआ था।

 

जानकारी के अनुसार बात दे कि फल विक्रेता का कहना है कि गर्मी का मौसम आते ही फलों की मांग बढ़ गई है। वहीं 40 रुपए किलो का संतरा 55 से 60 रुपए में बिक रहा है। फल कारोबारियों के मुताबिक होली के बाद इनके दाम 100 रुपए के पार पहुंच जाएंगे। वहीं अंगूर के दाम भी इस समय 55-60 के पार चल रहे हैं।