आईआरसीटीसी ने दिया यात्रियों को बड़ा झटका, अब महीने में बुक कर सकेंगे इतनी टिकट

Author Picture
By Sharma Published On: March 21, 2022

नई दिल्ली। यदि आप भी रेल यात्रा करने के लिए आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग करते हैं तो IRCTC यूजर्स ध्यान दें कि वे एक आईडी से एक माह में सिर्फ 12 टिकट ही बुक कर पाएंगे। हाल ही में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बारे में जानकारी शेयर की है। आईआरसीटीसी ने ट्वीट में लिखा था, “अगर आप एक पंजीकृत IRCTC यूजर हैं, तो आप अपने खाते को आधार से जोड़कर महीने के 12 टिकट बुक कर सकते हैं।

IRCTC यूजर्स को अपना खाता आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी होगा। अगर आपने अपने आधार को IRCTC अकाउंट से लिंक किया है तो आप एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं।

सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट http://irctc.co.in पर जाएं।

– खाते में Log in करें और होम पेज पर ‘मेरा खाता’ विकल्प में ‘लिंक योर आधार’ पर क्लिक करें।
– इसके बाद आधार से जुड़ी जानकारी भरें और चेक बॉक्स में जाकर ‘Send OTP’ के विकल्प को चुनें।

अब OTP डालते समय Verify OTP को चुनें।

– KYC पूरा होने के बाद आधार IRCTC खाते से जुड़ जाएगा।

टिकट बुक करने के लिए यात्री के लिए आधार के साथ अपनी प्रोफाइल का सत्यापन होना बहुत जरूरी है। यह मास्टर सूची के अंतर्गत ‘माई प्रोफाइल’ टैब में दिया गया है। टिकट बुक करने से पहले यहां यात्री का नाम और आधार कार्ड की जानकारी देकर मास्टर लिस्ट को अपडेट करें।