BJP को झटका, पूर्व विधायक और पिछड़ा वर्ग नेता कांग्रेस में शामिल

Author Picture
By Sharma Published On: June 23, 2023

भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को कटनी जिले से दो भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए। विजयराघोगढ़ से पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह और पिछड़ा वर्ग के नेता शंकर महतो ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा को एक साथ कटनी जिले में दो झटके लगे है। इससे पहले कांग्रेस में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, अशोक नगर जिले से यादवेंद्र सिंह और शिवपुरी से बैजनाथ यादव कांग्रेस में शामिल हो चुके है।

 

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले पांच सालों से भाजपा अपनी मूल विचारधारा से हट चुकी है। दल्हरेंले कटनी में अवैध उत्खनन की कई बार शिकायत हुई, लेकिन प्रशासन ने उस तरफ ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रशासन उसे रोकने के बजाए मदद कर रहा है। यह लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेकर कहा कि बिना मैदानी अनुभव के पार्टी का अध्यक्ष बन गए। जिससे उनका दिमाग खराब हो गया। उनके पास कार्यकर्ताओं से बात करने का समय ही नहीं है। उन्होंने विजयराघवगढ़ से विधायक संजय पाठक को दुर्योधन बताया। उन्होंने कहा ऐसे दुर्योधन हर जिले में है। वहीं, शंकर महतो ने कहा कि कांग्रेस में कंधा से कंधा मिलाकर काम करेंगे। भाजपा में अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। कमलनाथ ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया।

 

 

वहीं, पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि इन्होंने सच्चाई का साथ दिया है। भाजपा को चुनाव के पहले कर्मचारी और किसान याद आ रहे है। यह घोषणा और झूठ की मशीन है। जनता भाजपा को समझ चुकी है। भाजपा को जनता विदाई देने वाली है।