जेेपी नड्डा पहुंचे इंदौर, चुनाव जीतने के लिए खरगोन में BJP लगा रही जोर 

Author Picture
By Sharma Published On: June 30, 2023

इंदौर। मालवा निमाड़ में भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार बड़े आयोजन कर रही है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खरगोन दौरे पर है। सुबह वे इंदौर विमानतल पर पहुंचे। मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। वे इंदौर से खरगोन के लिए रवाना हुए।

 

आपको बात दे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगोन के नवग्रह मेला मैैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मौसम को देखते हुए मैदान में वाटरप्रुफ डोम लगाए गए है। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रोड शो भी करेंगे। सभा के दौरान नड्डा व मुख्यमंत्री विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। खरगोन दौरे के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा इंदौर पहुंचे। उनका मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेताअेां ने स्वागत किया।

 

इसके बाद वे सड़क मार्ग से खरगोन के लिए रवाना हुए। सभा में निमाड़ के आसपास के क्षेत्रों की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी निमाड़ के जनप्रतिनिधियों को दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव मेें खरगोन जिले से एक भी सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज नहीं कराई थी। मालवा निमाड़ से भाजपा को कम सीटें होने के कारण वह सरकार नहीं बना पाई थी।