जूनियर छात्र ने मासूम छात्र से किया रेप,गर्भवती होने पर चला पता

Author Picture
By Sharma Published On: January 26, 2022

भोपाल। हबीबगंज इलाके में 10वीं के स्टूडेंट ने 11वीं की छात्रा से रेप किया। आरोपी की धमकी से डरी-सहमी छात्रा तीन माह तक घटना अपने परिजन को नहीं बता सकी। हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि छात्रा तीन माह की गर्भवती है। इसकी जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। छात्रा के पिता किराने की दुकान चलाते हैं।

 

परिजन ने जब उससे इस बारे में पूछा तो बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाले जूनियर ने उसके साथ तीन माह पहले गलत काम किया था। आरोपी ने घटना को उस दिन अंजाम दिया जब छात्रा घर में अकेली थी। 22 अक्टूबर 2021 को उसके माता-पिता रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। तभी रात 12 बजे वह मोबाइल लेने के बहाने छात्रा के घर पहुंचा था। छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद धमकी देकर चला गया। फिलहाल, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़िता-आरोपी दोनों नाबालिग हैं।

 

जूनियर ने मोबाइल गिफ्ट दिया था, रोज होती थी बातें

मामले की जांच कर रहीं सब-इंस्पेक्टर सीमा ने बताया कि इलाके में रहने वाली 16 साल की लड़की महर्षि दयानंद स्कूल में 11वीं की छात्रा है। उसकी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र से दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। छात्रा ने बताया कि जूनियर ने उसे मोबाइल गिफ्ट किया था। दोनों की फोन पर हर रोज बात होती थी।

छात्रा को जूनियर का सिर्फ नाम ही पता है। वह किस इलाके में रहता है इसकी जानकारी नहीं है। इसके अलावा मोबाइल नंबर भी उसे उसका याद नहीं है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोबाइल उसे लौटा दिया है। उसी मोबाइल में उसका नंबर सेव था। पुलिस अब बाल अपचारी का पता लगाने स्कूल से उसकी जानकारी जुटाएगी। पुलिस को पता चला कि इसी साल उसने स्कूल बदला है।