कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Author Picture
By Sharma Published On: June 2, 2023

धार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता कैलाश विजयवर्गीय ने धार में गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बात का मध्यप्रदेश में कोई विश्वास नहीं करेगा।

 

उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि मध्य प्रदेश में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा, लेकिन कर्जा माफ नहीं हुआ। मध्य प्रदेश में 15 माह कमल नाथ मुख्यमंत्री रहे। बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने के लिए कहा था, किसी को भी भत्ता नहीं मिला।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य देश, समाज और लोगों की सेवा करना है। भाजपा पूर्ति के लिए राजनीति नहीं करती है। भाजपा तुष्टीकरण पर भी विश्वास नहीं करती है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे भी आश्चर्य हुआ कि इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के नेतृत्व परिवर्तन की पोस्ट डाली गई। इस बारे में कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट कहा कि मध्य प्रदेश में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है।