कमलनाथ ने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को लेकर कहीं ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: June 28, 2023

भोपाल। पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर दिए बयान पर कहा कि यह जनता का ध्यान भटकाने का तरीका है। आज जनता के मुद्दे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी है। उन्होंने सवाल किया कि आज यूसीसी कितने लोग समझते है। आज जनता से पूछिए यूसीसी जानती है क्या? नाथ ने कहा कि चुनाव से पहले वह अपनी बात करेंगे और हम अपनी बात करेंगे।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घोटाला और भ्रष्टाचार करने वाले पर कार्रवाई करने की गारंटी पर कहा कि उन्होंने कांग्रेस का नाम नहीं लिया। उनका इशारा शिवराज सिंह चौहान पर भी हो सकता है। वहीं, 2024 में भाजपा की सरकार बनने से विपक्ष के बौखलाने के बयान पर कमलनाथ ने कहा कि आपको क्या मैं बौखलाया हुआ लगता हूं।