MP पंचायती चुनाव को लेकर कमलनाथ ने कहा यह बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: February 15, 2022

भोपाल। पंचायत चुनाव को लेकर कमलनाथ ने कहा कि हम पंचायत चुनाव लेकर कभी कोर्ट नहीं गए। बीजेपी सिर्फ और सिर्फ ध्यान भटकने की राजनीति कर रही है , बीजेपी कभी पाकिस्तान, कभी चीन, कभी सांप्रदायिकता फैलाने लग जाते है।

कामनाथ ने पिछड़ा वर्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले 17 साल में शिवराज सरकार में पिछड़े वर्ग का क्या हुआ वो सब जानते है मोदी जी ने कभी पिछड़ा वर्ग की बात नहीं की है।

बता दें कि मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से रुके हुए हैं। ऐसे में सरपंचों का पांच साल का कार्यकाल सात साल तक हो चुका है।