कांवडि़या सड़क हादसा: मृतकों की लाश रखकर किया चक्का जाम, 10 – 10 लाख के मुआवजे की ग्रामीण ने की मांग

Author Picture
By Sharma Published On: July 24, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर के बहांगी खुर्द गांव के रहने वाले छह युवाओं की हाथरस के पास हुई दर्दनाक मौत के बाद जैसे ही उनकी लाशें ग्वालियर में अंतिम संस्कार के लिए पहुंचीं वैसे ही परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे बड़ा गांव के पास सभी मृतकों की लाशों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। यह चक्का जाम दो घंटे से ज्यादा चला। मृतक सभी कांवडि़या हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। शुक्रवार को इन्हें हाथरस सादाबाद के नजदीक बेकाबू डंपर ने कुचल दिया था।

आपको बात दे इसमें छह कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सभी कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए गए हुए थे ।लौटते में उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार से मदद मिल जाती तो कुछ लोग बच भी सकते थे।

 

वही यह लोग मृतक परिवारों को 10 -10 लाखों रुपए का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर इच्छित गढ़पाले सहित पुलिस के आला अफसर वहां पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल इन लोगों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। संबल योजना के तहत मृतक परिवारों को यह राशि दी जाएगी। अतिरिक्त राशि देने के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा जा सकता है। यह सभी कांवड़िए जिले के उटीला थाना क्षेत्र के बहांगी खुर्द गांव के रहने वाले थे। इनमें नरेश सिंह रमेश सिंह रणवीर सिंह जबर सिंह विकास आदि शामिल है एक कांवड़िए की पहचान नहीं की जा सकी है। जबकि एक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।