कब होगा होलिका दहन आपके शहर में जानें, ये है मुहूर्त

Author Picture
By Sharma Published On: March 6, 2023

नई दिल्ली। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन को लेकर असमंजस्य कि स्थिति बनी है कि होलिका दहन 6 मार्च को किया जाए या फिर 7 मार्च को, क्योंकि इस महीने पूर्णिमा तिथि पंचांग भेद के कारण 6 और 7 मार्च दोनों दिन है। जी हां, 6 मार्च सोमवार की पूरी रात पूर्णिमा तिथि रहेगी और मंगलवार को दिनभर रहेगी। होलिका दहन पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद किया जाता है। इसलिए अब यह संशय है कि होलिका दहन कब किया जाए। तो आइए पंचांग के अनुसार जानते हैं आपके शहर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और विधि

 

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 की शाम 4 बजकर 17 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च 2023 को शाम 6.09 तक है। होलिका दहन की पूजा अगर सही समय पर ना की जाए तो इससे दुर्भाग्य और कष्ट हो सकता है। इसलिए जिस तरह हर त्योहार में पूजा का महत्व होता है उसी प्रकार होली के त्योहार पर भी पूजा का मुहूर्त देखना बहुत जरुरी होता है। आइए जानते हैं आपके शहर में कब है होलिका दहन का मुहूर्त-

 

होलिका दहन से पहले होलिका माई पूजा की जाती है, इसलिए इस दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें।

 

– दोपहर या शाम को सूर्यास्त से पहले होलिका दहन के स्थान पर पूजा की थाल लेकर जाएं।

– इसके बाद पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें, सबसे पहले होलिका को उपले से बनी माला अर्पित करें।

– इसके बाद रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं।

– इसके बाद होलिका पर एक कलावा बांधते हुए 5 या 7 बार परिक्रमा करें और आखिर में जल चढ़ाएं।

– इसके बाद होलिका माई से सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें।

 

 

 

उज्जैन – 12.40 AM- 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)

वाराणसी – 12.40 AM – 05.56 AM (6-7 मार्च की दरमियानी रात)

नई दिल्ली – 06.24 PM- 08.51 PM (7 मार्च 2023)

मुंबई – 06.46 PM – 08.52 PM (7 मार्च 2023)

जयपुर – 06.31 PM – 08.58 PM (7 मार्च 2023)

 

कोलकाता – 05.42 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)

रांची – 05.54 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)

भोपाल – 06.26 PM – 08.52 PM (7 मार्च 2023)

चंडीगढ़ – 06.25 PM – 08.53 PM (7 मार्च 2023)

रायपुर – 06.10 PM – 08.36 PM (7 मार्च 2023)

बेंगलुरू – 06.29 PM – 08.54 PM (7 मार्च 2023)

 

पटना – 05.54 PM – 06.09 PM (7 मार्च 2023)

अहमदाबाद – 06.45 PM – 09.11 PM (7 मार्च 2023)

हैदराबाद- 06.24 PM – 08.49 PM (7 मार्च 2023)