नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने BJP और RSS पर साधा निशाना

Author Picture
By Sharma Published On: June 11, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने रविवार को भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। गोविंद सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष है। रावण के तो 100 पुत्र थे, आरएसएस के सौ-डेढ़ सौ है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक नहीं है, उसका नाम राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन है। भाई भाई को लड़ाने का काम करता है। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करता है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने बोले कि भाजपा सरकार प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने की साजिश रच रही है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से शिवराज सिंह चौहान घबराएं हुए है। उन्होंने कहा कि सीएम ने अधिकारियों को प्रियंका गांधी की सभा को असफल करने के निर्देश दिए है। कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर जाने से रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने डॉ. गोविंद सिंह ने कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर बोले कि भाजपा गुंडागर्दी, लाठी और गोली चलाकर बूथ कैपचरिंग का काम करती है। भाजपा की गुंडागर्दी से मुकाबला करने के लिए मजबूत कार्यकर्ता चाहिए। इस बार ऐसे नेताओं को टिकट देंगे तो भाजपा की गुंडागर्दी का मुकाबला कर सकेगा। प्रत्याशी अनुभवी, नेतृत्व करने वाला और चुनाव लड़ने की क्षमता रखता हो। उन्होंने कहा कि यह ग्राम पंचायत नहीं भाजपा से मुकाबले का चुनाव है।