लोकायुक्त पुलिस ने जिला पंजीयक कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा

Author Picture
By Sharma Published On: April 17, 2023

छिंदवाड़ा। जिला पंजीयक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्विस प्रोवाइडर के लाइसेंस रिनुअल के लिए 25 हजार की रिश्वत की मांग करने वाला बाबू सहायक ग्रेड 1 देवी प्रसाद ग्यासवंशी 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ गया।

 

जानकारी के मुताबिक इंद्र कुमार साहू ने बताया कि उसके द्वारा लिए गए सर्विस प्रोवाइडर लाइसेंस का रिनुअल होना था जिसके एवज में देवी प्रसाद द्वारा 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी, इस आशय की शिकायत पर जिला पंजीयक कार्यालय के बाबू देवी प्रसाद को 10 हजार रिश्वत लेते कार्यालयीन कक्ष, जिला पंजीयक कार्यालय छिंदवाड़ा में लोकायुक्त जबलपुर द्वारा पकड़ा गया। ट्रैप दल में स्वप्निल दास डीएसपी लोकायुक्त निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे। उल्‍लेखनीय है कि इस तरह की रिश्‍वत की शिकायत कई दिनों से आ रही थी। इंद्र कुमार साहू की शिकायत आने के बाद उक्‍त कार्यवाही कर आरोपित को रंगे हाथो पकड़ाा।