प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतारा

Author Picture
By Sharma Published On: December 25, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक सिरफिरे युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी, बाद में खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तो वहीं, परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और सिलसिलेवार तरीके से जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि महिला ग्वालियर के भितरवार थाना के मोहनगढ़ गांव में रहती थी। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी, शादी के पहले महिला के पवन जाट नाम के युवक से संबंध थे। उसकी शादी होने से प्रेमी नाराज था। हाल ही में महिला अपने मायके आई थी। इसी दौरान पवन जाट ने उसे गोली मार दी। घायल पवन के पिता भूपेंद्र राणा का कहना है कि उन्हें ये पता नहीं कि मालती को गोली कैसे लगी है। उनके बेटे पवन को किसने गोली मारी है।

ग्वालियर पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतक मालती चौहान की पहली शादी, दो साल पहले सोनू चौहान से हुई थी। बाद में उसका तलाक हो गया था। अभी 8 दिसंबर को परिजनों ने उसकी शादी ग्वालियर में कर दी थी। सोमवार को उसको लेने के लिए उसका दूसरा पति आ रहा था। इससे पहले अपनी शादीशुदा प्रेमिका को पवन ने मौत के घाट उतार दिया।