गुरु पूर्णिमा पर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Author Picture
By Sharma Published On: June 23, 2023

राशि। हमारे जीवन में शिक्षक या गुरु का विशेष महत्व होता है। गुरु के महत्व को दर्शाने के लिए गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। हर साल आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस साल गुरु पूर्णिमा से किन राशियों को लाभ होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशिवालों को करियर में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। आपको शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। कार्यस्थल में शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। निवेश के लिए भी अच्छा समय है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।