महाआर्यमन सिंधिया ने मेले में गोल गप्पे का लिया आनंद

Author Picture
By Sharma Published On: February 4, 2023

ग्वालियर। मेला घूमते-घूमते महाआर्यमन सिंधिया झूला सेक्टर पहुंचे तो यहां मद्रास कैफे आ गए। यहां उन्होंने प्रभारी मंत्री व अपने कुछ खास लोगों के बीच बैठकर चाट पकौड़ी का आनंद लिया। यहां सिंधिया ने पावभाजी ऑर्डर की। पाव भाजी खाने के बाद उनके मुंह से एक ही शब्द निकला वाह क्या स्वाद है। इसके बाद उन्होंने भाजी को दो से तीन बार खाई। साथ ही यहां गोल गप्पे पर भी उनका मन ललचाया और उसका भी स्वाद लिया।

 

 

 

ग्वालियर प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं जीडीसीए के उपाध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने शुक्रवार रात ग्वालियर व्यापार मेले में भ्रमण कर झूला सेक्टर, ऑटोमोबाइल सेक्टर, शिल्प बाजार, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम एवं खानपान बाजार में भ्रमण किया तथा मद्रास कैफे पर चाट पकोड़े का आनंद लिया। इसकी साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के व्यवसाय करने वाले छोटे-छोटे वेंडरों से चर्चा की। जाना किस तरह वह यहां व्यापार करने आते हैं।

 

 

 

अपको बात दे कि महाआर्यमन सिंधिया की अपने माता-पिता की तरह राजनीति में दिलचस्पी है। ये अक्सर अपनी मां प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के साथ सार्वजानिक मंचों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके हैं। जब भी ग्वालियर आते हैं लोगों के बीच पहुंचते हैं। महाआर्यमन सिंधिया को ग्वालियर के लोग युवराज कहकर संबोधित करते हैं। हमेशा बिना किसी लाव लश्कर के आम जनता से मिलते हैं और लोगों की समस्याएं भी सुनते हैं। अब तो वह जीडीवीए के उपाध्यक्ष भी हैं। इसलिए लोग ऐसा कयास भी लगा रहे हैं कि जल्द उन्हें राजनीति में देखा जा सकता है।

महाआर्यमन सिंधिया बीजेपी नेता व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों के दिल तक पहुंचते हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी सक्रिय रहते हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जब कांग्रेस से भाजपा में एन्ट्री ली थी तब महाआर्यमन ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी कमान अपने हाथ में लेकर माहौल बनाया था।