माता वैष्णो देवी मंदिर मे बड़ा हादसा,12 लोगों की मौत,कई घायल

Author Picture
By Sharma Published On: January 1, 2022

जम्मू। साल 2022 की शुरुआत में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया है। माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल पर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच हई, इस दौरान अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 15 लोगों के घायल की खबर सामने आई है। सभी का इलाज कटरा और ककरयाल नारायणा हॉस्पिटल में चल रहा है। इस हादसे के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है।

 

 

 

बता दें कि बड़ी संख्या में भक्त माता वैष्णों की यात्रा करने के लिए यहां पहुंच थे। इस दौरान मची भगदड़ में मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे पहले 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। इसके बाद धीरे-धीरे यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बचावकार्य जारी है। अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।