मराठा सरदार महद जी की पुण्यतिथि, दिल्ली में जमाया था कब्जा

Author Picture
By Sharma Published On: February 12, 2022

ग्वालियर। ग्वालियर में शनिवार को सिंधिया शासक महादजी सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई गई। मराठा समाज के साथ ही शहर के लोगों ने महद जी को श्रद्धांजलि दी। सन 1730 में जन्मे महद जी का 12 फरवरी 1794 को निधन हुआ था। पानीपत की लड़ाईं के महान योद्धा महद जी ने दिल्ली तक कब्जा जमा लिया था, उसके बाद ग्वालियर में सिंधिया शासन की स्थापना की थी।

 

पानीपत की लड़ाईं के महान योद्धा को याद किया

 

अचलेश्वर चौराहा पर महद जी प्रतिमा स्थल पर मराठा समाज के साथ ही शहर के लोगों ने पुष्पांजलि चढ़ाई। इस दौरान महद जी के शौर्य और देशप्रेम को याद किया गया। सन 1730 में महद जी का जन्म हुआ था, वहीं 12 फरवरी 1794 में उनका निधन हुआ था। महद जी ने ग्वालियर में सिंधिया शासन की स्थापना की थी।

 

भारतीय उप महाद्वीप के सबसे महान सेनापति थे महद जी

 

मराठा साम्राज्य के शासक महद जी महान योद्धा थे। पानीपथ की लड़ाईं में मराठों की तरफ से महद जी ने लड़ाईं लड़ी थी। इसके बाद उन्होने दिल्ली तक कब्जा कर लिया था। महादजी व्यक्तिगत जीवन में सरल, धैर्यशील और उदार थे। इतिहासकार कीनी के अनुसार महादजी सिंधिया 18 वीं सदी में भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे महानतम सेनापति थे। पानीपत की तीसरी लड़ाई के बाद महद जी के दम पर ही मराठा साम्राज्य का पुनरुत्थान हुआ। महद जी के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भारतीय राजनीति के बड़े चेहरे हैं