शादीशुदा महिला से उसके मासूम बच्चे के सामने हुआ दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: February 3, 2022
Rape after

भोपाल।भोपाल में शादीशुदा एक महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित ने घर छोड़ने के बहाने महिला और उसके 4 साल के बच्चे को कार से अगवा कर लिया था। एक सुनसान मकान में बंधक बनाकर बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद वह महिला और उसके बच्चे को घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। महिला ने भाई के साथ कोलार पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

 

कोलार में रहने वाली 27 साल की महिला ने बताया कि वह प्राइवेट काम करती है। गत 31 जनवरी को शाम 4 बजे वह अपने 4 साल के बेटे के साथ चीचली बैरागढ़ इलाज कराने गई थी। वहां से लौटते समय गांव में रहने वाला नजीम खान उसे मिल गया। नजीम ने उसे अपनी कार से घर छोड़ने को कहा। परिचित होने के कारण वह बेटे के साथ कार में बैठ गई।

 

कुछ दूर चलने के बाद नजीम ने घर के रास्ते पर न जाकर दूसरे रास्ते पर कार मोड़ दी। यह देख विरोध किया। वह बोला अगर चिल्लाई तो बच्चे को जान से मार दूंगा। बच्चे की जान की खातिर में चलती कार से कूदने की हिम्मत नहीं कर पाई। वह उसे एक मकान में ले गया। नजीम कमरे में बंधक बना लिया। दुष्कर्म करने का विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। रात भर नजीम ने उससे दुष्कर्म किया।

 

वह बच्चे की जान की खातिर चुप रही। वह अपने बच्चे की जान की खातिर चुपचाप रही। उसने कहा कि वह किसी से कुछ नहीं कहेगी, उसे घर छोड़ दो। नजीम दूसरे दिन उसे घर से कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। महिला ने बताया कि घर पहुंचकर उसने परिजनों को सब कुछ इसके बारे में बता दिया। उसके बाद उसने कोलार पुलिस थाने में जाकर आरोपी नजीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में नजीम पर अपहरण, दुष्कर्म, मारपीट, बंधक बनाना और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर की है।