MP में कोरोना के 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले मिले

Author Picture
By Sharma Published On: December 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में प्रदेश में 41 केस आए हैं। प्रदेश में इंदौर और भोपाल कोरोना के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इन दोनों शहरों में डबल डिजिट में कोरोना मरीज आए हैं। इंदौर में 19 पॉजिटिव के साथ सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसके बाद भोपाल में 11 मरीज मिले हैं। इसमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल हैं। उज्जैन में 5, खरगोन में 2, सिंगरौली, बालाघाट, मंदसौर और दतिया में 1-1 मरीज हैं। प्रदेश में अभी 252 एक्टिव केस हैं। इसमें से अकेले इंदौर में ही आधे केस हैं।

 

एमपी में 25 दिनों में 511 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 206 और भोपाल में 187 शामिल हैं। भोपाल में अभी 71 एक्टिव केस है। इनमें 48 होम आईसोलेशन में और 23 अस्पताल में भर्ती है।

 

प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 689 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 905 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 10 हजार 532 की जान जा चुकी है। शनिवार को 22 मरीज ठीक हुए। करीब 54 हजार सैंपल जांच करने लिए गए। रिकवरी रेट 98% से अधिक है। पॉजिटिविटी दर 0.6% पहुंच गई है।