मीडिया सलाहकार ने महिला से किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Author Picture
By Sharma Published On: March 18, 2023

शहडोल। शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

 

आरोपी सीएमएचओ कार्यालय में मीडिया सलाहकार के पद पर पदस्थ था। पुलिस ने दुष्कर्म मामले पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी साजिद खान वर्ष 2020 से लगातार दबाव बनाकर जबरन दुराचार कर रहा था। विरोध करने पर मारने की धमकी देता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद खान (45 वर्ष) के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने बताया आरोपी सीएमएचओ कार्यालय में मीडिया सलाहकार के पद पर पदस्थ है। जो अपने नजदीकी रिश्तेदार के साथ दबाव बनाकर दुराचार करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ट अधिकारियों को सूचित किया। मामले पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया है कि 32 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।