बुध देव 31 मार्च को बदलेंगे राशि, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य

Author Picture
By Sharma Published On: March 21, 2023

राशि। भारतीय ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की राजकुमार बुध देव 31 मार्च 2023 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध अपनी नीच राशि मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे। बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस समय काल में अच्छा मुनाफा होगा। आइये जानते हैं कि वो तीन राशियां कौन सी हैं।

 

मेष राशि

बुध का गोचर मेष राशि के जातकों के लग्न भाव में होगा। इस गोचर के प्रभाव से जातक के साहस में वृद्धि होगी। इस समय काल में आप लोगों के साथ मेल-मिलाप करेंगे। मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस समय काल में अच्छा धन लाभ होगा। अगर आप नौकरी बदलने के विचार बना रहे हैं, तो यह समय अच्छा है। इस काम में आपको सफलता मिलेगी। आपके भाई और मित्रों से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।

 

कर्क

बुध का गोचर कर्क राशि के जातकों के दसवें घर में होने जा रहा है। यह कर्म का घर माना जाता है। बुध के प्रभाव से आपको इस समय काल में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की ना सिर्फ सराहना होगी बल्कि आपको नई जिम्मेदारी दी जाएगी। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। घर में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आपकी मां की सेहत इस दौरान अच्छी रहने वाली है और आपको उनकी ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है।

 

कुंभ

बुध देव का गोचर कुंभ राशि के तीसरे घर में होने जा रहा है। यह घर पराक्रम का माना जाता है। इस घर में विराजमान बुध की कृपा से मीडिया और लेखन से जुड़े जातक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस समय काल के दौरान आप एक धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी। भाग्य भाव पर बुध की दृष्टि से इस समय भाग्य का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए इस समय मेहनत के बाद धन आगमन के योग दिखाई दे रहे हैं। निवेश करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।