मौसम विभाग ने दी चेतावनी,MP इन जिले कड़के की ठंड के आसार

Author Picture
By Sharma Published On: January 25, 2022

भोपाल।मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। ग्वालियर, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार 4 दिन तक इसी तरह ठंड रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे जा सकता है। बुंदेलखंड, महाकोशल और बघेलखंड में तापमान 3 से 5 डिग्री और पश्चिमी इलाके जैसे- भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

 

उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, दमोह, बैतूल, इंदौर, धार, खंडवा और खरगोन में कोल्ड डे रह सकता है। 26 और 27 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। तेज हवाओं के कारण दिन में ज्यादा ठंड रहेगी।

 

 

राजधानी भोपाल, धार, रायसेन और रतलाम में कोल्ड वेव रही। भोपाल में रात का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस आ गया जबकि सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।