मौसम विभाग ने तूफान मोचा को लेकर 3 राज्यों में जारी किया अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: May 7, 2023

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान मोचा धीरे-धीरे भारतीय तटों की ओर बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को इसके देश के पूर्व तटों से टकराने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मोचा के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल इसका असर दिख सकता है। तूफान के असर से पूर्वी तट के अलग-अलग हिस्सों में अगले तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, “उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की उम्मीद है।

 

चक्रवात के रुख को देखते हुए मौसम विभाग ने ओडिशा में भी अलर्ट रहने को कहा है। राज्य के 18 जिलों में तूफान का असर हो सकता है। इसके चलते लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तूफान को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद अधिकारियों से उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया। ओडिशा के साथ ही पश्चिम बंगाल के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को

 

 

 

तूफान और बारिश को देखते हुए मछुआरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह जारी करते हुए कहा है कि 8 से 11 मई के दौरान समुद्र के अंदर न जाएं। वहीं, जो लोग समुद्र में जा चुके हैं, उन्हें जल्द लौटने को कहा गया है।