मौसम विभाग ने MP के इन जिले में जारी किया लू का अलर्ट

Author Picture
By Sharma Published On: March 15, 2022

भोपाल। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि यह अलर्ट आज के लिए है। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। हवाओं के पश्चिम की तरफ चलने की वजह से मौसम गर्म हुआ है। रात से फिर हवाओं की दिशाएं उत्तर-उत्तरपूर्वी होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। होली तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिन का पारा 35 से 37 डिग्री तक रह सकता है।

मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। बीती रात प्रदेश के सभी इलाकों में पारा 14 डिग्री के ऊपर चढ़ गया। इंदौर में रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पर पहुंच गया। भोपाल में भी यह 18 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

हवाओं के पश्चिमी होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ग्वालियर, सागर, गुना, राजगढ़, दमोह और छतरपुर में लू चल सकती है। मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में रात में भी हल्की गर्मी हो सकती है। अभी बहुत ज्यादा गर्मी होने की संभावना नहीं है। आज यानी मंगलवार को दिन का पारा कुछ इलाकों में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवाओं की दिशाएं बदलने से रात से तापमान फिर कुछ कम हो सकता है। यह पैटर्नर होली तक चलेगा।

प्रदेश में पहली बार रात का पारा 14 पार पहुंच गया है। पचमढ़ी में यह सबसे कम 14 से कम 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शेष सभी इलाकों में 14 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, गुना, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से 5 डिग्री तक ऊपर चढ़ गया।