मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 24 घंटे में बारिश की चेतावनी

Author Picture
By Sharma Published On: June 8, 2023

जबलपुर। गुरुवार को मौसम फिर करवट लेगा और नौ जून से तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ जबलपुर सहित संभाग के जिलों में हल्की वर्षा की आशंका है। दो दिनों तक गर्मी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसी तरह दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे क्षेत्र की हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इन मौसम प्रणालियों के असर से वर्षा के आसार बन रहे हैं। नौ जून को वर्षा के आसार बन रहे हैं।

वही एक सप्ताह से जबलपुर का तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। अचानक बदले मौसम को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है की मध्यप्रदेश में प्री मानसून जल्द ही दस्तक देगा। मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी करते हुए जबलपुर समेत आसपास के शहरों में 24 घंटे के दौरान बारिश की आशंका जताई है।

आसमान में बादल छाए जाने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा । आने वाले 2 से 3 दिनों के भीतर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दोपहर बाद अचानक राहत भरे बादल आसमान पर छाने लगे जिससे धूप का असर कम हो गया।