नाबालिग के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: January 16, 2023

जबलपुर। जब अपने ही धोखा करने लगे तो किस पर विश्‍वास किया जा सकता है। ऐसा ही विश्‍वासघात चरगवां में एक आदिवासी नाबालिग के साथ हुआ है। नाबालिग के ही परिचित तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ि‍त नाबालिग घटना के बाद अपनी मां के साथ चरगवां थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंची।

 

चरगवां पुलिस के एएसआइ विनोद पाठक ने बताया कि चरगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग नाबालिग को रात करीब 10 बजे उसके परिचित मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गए। उसे नहर के पास ले जाकर उसके साथ तीन लोगों ने जबरजस्ती की। तीनों आरोपितों के बारे में नाबालिग ने अपनी मांं को बताया। जिसके बाद मां के साथ बेटी मामला दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंची। सोमवार को नाबालिग का मेडिकल परिक्षण करवाने के लिए पुलिस ने भेजा है। इधर पुलिस का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्‍द ही दबोच लिया जाएगा।