एमपी में नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: January 27, 2022

निवाड़ी। निवाड़ी जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में एक महिला भी सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। गिरफ्तार महिला का नाबालिग बेटे को भी आरोपी बनाया गया है। उसे बाल संप्रेक्षण गृह छतरपुर भेजा गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे ओरछा थाना एसआई और जांचकर्ता प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि फरियादी के मुताबिक रामराजा मंदिर परिसर के समीप दूल्हा देव मंदिर प्रांगण में मनिहारी की दुकान लगाने वाला आरोपी 22 वर्षीय शशिकांत जोगी से उसकी पहचान हुई थी। समय के साथ दोनों में दोस्ती हुई फिर शादी का झांसा देकर युवक ने शारीरिक शोषण किया। मामला तब खुला जब नाबालिग गर्भावस्था में पहुंच गई। तब उसने आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दी। आखिर में नाबालिग ने पुलिस की शरण ली।

 

पुलिस के संज्ञान में यह मामला आते ही त्वरित कार्यवाही की और 376 D 376(2)(N), 506 IPC, 3/4, 5(I)/6 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तीन घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पड़ताल में पता चला कि इस काम में आरोपी का साथ 40 वर्षीय महिला सविता खरे ने भी दिया है। सविता का नाबालिग बेटा भी मदद करता था। इसके बाद पुलिस ने सविता को भी गिरफ्तार किया है। उसके बेटे को बाल संप्रेक्षण गृह छतरपुर भेजा है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए