लाड़ली बहनों के खातों में आज डाले जाएंगे रुपये, किसानों को भी मिलेगा तोहफा

Author Picture
By Desk Input Published On: February 10, 2025

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1,553 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।

इसके अलावा, 81 लाख किसानों को किसान कल्याण योजना के तहत 1,624 करोड़ रुपये और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख लाभार्थियों के खातों में 337 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से जमा किए जाएंगे।

विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान 144 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 102 करोड़ रुपये के 37 कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपये के 16 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। साथ ही, विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरित किया जाएगा।