50 फ़ीसदी से ज्यादा महिलाएं चलाएंगी गांव की सरकार, बांटे विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र

Author Picture
By Sharma Published On: July 14, 2022

ग्वालियर। जिले की पचास फीसदी से ज्यादा पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथों में आ गई है। ग्वालियर जिले की 263 पंचायतों में से 137 पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। ग्वालियर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को पंचायत चुनाव की मतगणना हुई। इसके बाद पंचायत चुनाव के नतीजे औपचारिक रूप से घोषित किए गए। पंचायतों में जीत दर्ज करने वाले सरपंचों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपे गए। विजयी सरपंचों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

 

वही, खास बात यह है कि इस बार ग्वालियर जिले की 263 में से 137 पंचायतों में महिला सरपंच बनी है। नतीजों के बाद आज जब सरपंचों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इसलिए बड़ी तादाद में महिला सरपंच जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंची थीं। इन महिला सरपंचों ने जीत के बाद खुशी जताई है। विजयी महिला सरपंचों ने गांव के विकास और महिलाओं के लिए काम करने का संकल्प लिया है। जिला पंचायत के अधिकारी भी मानते हैं, जीत दर्ज करने वाली महिला सरपंच गांव की सरकार बेहतर तरीके से चलाएंगी।