दो बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म,पति ने दिया तलाक

Author Picture
By Sharma Published On: January 31, 2022

भोपाल।दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर एक युवक भोपाल ले गया। वहां उसके साथ रेप किया। पर शादी नहीं की। महिला घर लौटी और उसकी करतूत पति को पता चली तो उसने भी तलाक दे दिया। दोनों तरफ से छली गई महिला ओमती थाने पहुंची और प्रेमी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया।

 

ओमती पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। नया मोहल्ला निवासी मोहम्मद शरीफ ने उसे प्यार के झांसे में फंसा लिया। 1 दिसंबर 2021 को अपने साथ भोपाल ले गया। वहां निकाह करने का झांसा देते हुए उसके साथ रेप किया। उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद 11 दिसंबर 2021 को उसे लेकर जबलपुर लौट आया। पीड़िता ने मोहम्मद शरीफ से शादी की बात कही तो उसने धमकाते हुए मना कर दिया।

 

 

इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया। उधर, महिला के गायब होने पर पति ने ओमती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पति को पत्नी के बारे में पता चला कि वह मोहम्मद शरीफ के साथ गई है तो उसने साथ रखने से मना कर दिया। ओमती टीआई एसपीएस बघेल के मुताबिक महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर केस कलौंजी भोपाल को ट्रांसफर कर दी गई है।