मां के प्रेमी का बेटे ने काटा गला, पुलिस ने किया ढाई साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

Author Picture
By Sharma Published On: March 31, 2022

सागर। ढाई साल पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 2019 में राहतगढ़ इलाके में पुलिया के नीचे पुलिस को एक शव मिला था।इसकी पहचान मुन्नालाल अहिरवार के तौर पर हई। पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई। अब पुलिस ने हत्या के इस मामले में सेवन गांव के रहने वाले रामदीन शर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मुन्ना उसका दोस्त था। मां के उसके साथ अवैध संबंध थे।बदनामी के डर से उसने उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी का कहना है कि हत्या के बाद कई दिन तक बस में सफर करता रहा। फिर वापस लौटकर गांव आया और आराम से किराने की दुकान चलाने लगा।

 

 

दरअसल, वारदात के दिन मुन्नालाल को गांव के कुछ लोगों ने रामदीन के साथ देखा था। इसके बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि मुन्ना को वह किसी जगह छोड़कर आया था। यहां कुछ लोग उसका इंतजार कर रहे थे। वह उन लोगों को नहीं जानता। उसने कहा, हम दोनों सुबह निकली। दिनभर साथ रहे। उसके बाद मुन्ना को छोड़कर वह वापस अपने घर लौट आया इस बाद पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदली। अब पुलिस उन लोगों की तलाश करने लगी जिससे मुन्ना मिला था।

 

 

आरोपी करता रहा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश आरोपी रामदीन ने अपनी झूठी कहानी से पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की। मोबाइल लोकेशन ट्रेस न हो इसलिए आरोपी ने अपना फोन बंद किया और वारदात के दिन उसे घर पर ही छोड़ दिया था। मुन्ना की हत्या करने के बाद उसने उसके फोन से एक किराने वाले को कॉल किया। फिर उसने फोन स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस ने किराने वाली की भी जांच की थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

 

 

फिर पुलिस ने एक टीम बनाई और रामदीन से सीन रीक्रिएट कराया। रामदीन ने बतया था कि वह मुन्ना को लेकर दिन भर घूमता रहा, लेकिन वह पुलिस को तीन घंटे पहले की वापस लेकर आ गया। इससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद आरोपी बस कंडक्टरी करने चला गया था। कुछ दिन बस में रहा। फिर गांव लौटकर किराने की दुकान चलाने लगा। बारदात के दिन आरोपी मुन्ना को राहतगढ़ वाटरफॉल लेकर पहुंचा था। फिर उसे शराब पिलाई। फिर पुलिया के नीचे गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।