मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, दो लोगो की मौत

Author Picture
By Sharma Published On: March 3, 2023

सीधी। सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत कोठार पुल के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। दोनों लोग मोटरसाइकिल से ग्राम खड़खड़ी से करमाई देवालय जा रहे थे, उसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कोठार पुल से नीचे गिर गई। जिसके चलते बाइक सवारों को सर पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खड़खड़ी के रहने वाले दोनों युवक करमाई देवालय जा रहे थे। जिनकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 18 एम यू 8511 अचानक अनियंत्रित हो कर पुल से नीचे गिर गई, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों का नाम सुरेश कुमार सिंह एवं लालमन सिंह है। दोनों खड़गड़ी के ही रहने वाले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।