एमपी के चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल अब 30 नवंबर तक बढ़ा 

Author Picture
By Sharma Published On: May 18, 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल 30 नवंबर 2023 तक बढ़ाया दिया गया है। नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेवा अवधि छह माह बढ़ाने पर लगभग सभी स्तर पर सहमति है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को भी सेवा वृद्धि दी गई थी।

 

31 मई को इकबाल सिंह बैस की सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही थी। बता दें कि नवंबर 2022 में बैंस की अर्धवार्षिकी आयु पूरी हो चुकी है। सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दी गई थी। उनके बैच 1985 के सभी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

 

मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से सरकार की योजनाओं को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस क्रियान्वित करा रहे हैं, उससे उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिए जाने की पूरी संभावना थी। मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल भी अच्छा है। पिछले माह कुछ कलेक्टरों के स्थानांतरण किए गए तो उसमें मुख्य सचिव की पसंद को महत्व दिया गया।