MP कोरोना रफ्तार तेज,24 घंटे में मिले इतने नए मामले

Author Picture
By Sharma Published On: January 12, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 46 जिलों में 3639 नए पॉजिटिव मिले हैं। तीसरी लहर अब तक 12 की जान ले चुकी है। लगातार दूसरे दिन सागर में 1 युवक की मौत हुई है। तीसरी लहर में यह पहली बार है, जब लगातार दो दिन दो युवाओं की जान गई, जिनकी उम्र 22-22 साल है। एक दिन पहले सागर में ही 22 साल की लड़की की भी संक्रमण से मौत हो चुकी है। दोनों को वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा था।

प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस इंदौर में 1169 आए हैं। भोपाल में 572 तो ग्वालियर में 555 मरीज मिले हैं। जबलपुर में 210 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 14413 पहुंच गई है। पन्ना को छोड़ प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण फैल गया है।

जानकारी के अनुसार बात दे कोविड की पहली लहर से अब तक 10540 जान गंवा चुके हैं। नए संक्रमितों में 2622 फुल्ली वैक्सीनेटेड और 102 को सिंगल डोज लगा है। 13834 मरीज होम आइसोलेट हैं। पॉजिटिविटी रेट 4.57% पहुंच गया है। महामारी पर काबू पाने के लिए इसका 1 से नीचे रहना जरूरी है।