नरोत्तम बोले- जहां कांग्रेस की सरकार नक्सली हमला कर रहे, तो छत्तीसगढ़ के मंत्री ने कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: April 27, 2023

भोपाल। छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बहाने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला। गुरुवार को नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है, नक्सली हमला कर रहे है। जहां भाजपा की सरकार वहां नक्सली मारे जा रहे है। इस पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने पलटवार कर कहा कि यह लोग मौका देखते है और रोटी सेकंने लग जाते हैं।

 

 

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दो दिन तीन दिन पहले का मध्य प्रदेश है और कल का छत्तीसगढ़ है। दो सरकार हैं। एक मध्य प्रदेश की और एक छत्तीसगढ़ की। दो पार्टियां एक कांग्रेस और एक भाजपा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस है वहां नक्सली हमला कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में BJP की सरकार है यहां पुलिस हमलें में नक्सली मारे जा रहे है। मध्य प्रदेश में डेढ़ साल में आठ बड़े नक्सली ढेर हो गए है। इसलिए हॉक फोर्स को बधाई। मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार है। यहां पर कानून का राज है। कोई भी ऐसा व्यक्ति जो असंवैधानिक गतिविधि करता है, उसमें लिप्त रहता है। माफिया राज स्थापित करता है। नक्सली राज स्थापित करता है। उसे जड़ से उखाड़ दिया जाएगा।

 

 

नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने दी श्रद्धांजलि देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार किया। यह कार्यवाई सतत होती रहती है और कोई अचानक नही है कि मप्र ने बड़ा कर लिया। वो भूल गए कि यह केंद्र और राज्य सरकार का ज्वाइंट मूवमेंट है। हम लोग यह नहीं कहते कि अमित शाह जी यह नही कर रहे केंद्र सरकार यह नही कर रही है इसलिए ऐसा हो गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह इनकी ही मानसिकता है। इनको हर चीज में कहीं न कहीं रोटी सेंकने का मौका दिखता हो तो सेंकने की कोशिश करते है।

 

टीएस सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों में मुझे तालमेल की कमी कहीं नहीं दिखी। तालमेल के अभाव में काम करने में दिक्कत नही हुई। लगातार केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों की लगातार बैठक होती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री की लगातार बैठक होती है। नक्सलियों के खिलाफ घने जंगलों में काम करना बहुत कठिन हैं।