कचरी गाड़ी में फेंका नवजीत बच्ची का शव, पुलिस कर रही मां की तलाश

Author Picture
By Sharma Published On: October 11, 2022

इंदौर। लगातार छठवीं बार देश के सबसे साफ शहर का तमगा मिलने के बाद इंदौर शहर दागदार हुआ। एरोड्रम क्षेत्र में एक नवजात बच्ची का शव किसी ने कचरा गाड़ी में फेंक दिया। प्लांट पर जब निगमकर्मी रस्सी बंधी अटैची को खोला तो उसमें प्लास्टिक में लिपटा हुआ बच्ची का नवजात बच्ची का देख चौंक गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा।

ये पूरा घटनाक्रम सोमवार को सामने आया। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक छोटा बांगड़दा स्थित कचरा प्लांट के इंचार्ज राकेश बिरवाल ने इसकी सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि 12.30 बजे प्लांट पर जोन 1 के वार्ड 4 से कचरा कलेक्शन कर गाड़ी पहुंची थी। गीला-सूखा कचरा छांटते वक्त महिलाकर्मी को बच्ची का शव पॉलिथीन में लिपटा मिला था। वहीं ड्राइवर गुरजीत सिंह मान ने बताया कि सोमवार सुबह कचरा कलेक्ट कर 9.30 बजे संगम नगर वाले प्लांट पर डाला था। दूसरे राउंड में 10.30 बजे 60 फीट रोड के पास साहू नगर और पंचवटी नगर गए थे। यहां महिलाओं ने ही कचरा डाला था। यह कचरा छोटा बांगड़दा वाले प्लांट पर डाला। कुछ देर बाद नवजात बच्ची के शव की सूचना मिली।

इधर, घटना के बाद पुलिस प्लांट पर पहुंची। यहां से नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची एक-दो दिन की जन्मी हुई है। उसकी नाल भी नहीं कटी थी। इधर, घटना के बाद पुलिस भी सकते में आ गई। अब पुलिस साहू नगर और पंचवटी नगर के उन घरों की तलाश करेंगे। जहां गर्भवती महिलाएं थी और किसने कुछ दिनों पहले बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की मदद भी लेने की बात पुलिस ने कही है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी तलाश की जाएगी। मुखबिर तंत्र से भी जानकारी निकाली जाएगी।