महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर किया न्यूड, लोगों ने डंडे से जमकर की पिटाई

Author Picture
By Sharma Published On: February 9, 2022

धार। धार में एक मनचले को ऑन स्पॉट सजा दी गई। मामला निसरपुर का है। बाइक सवार युवक ने महिला को सड़क पर अकेला पाकर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की थी। इससे आक्रोशित महिला और उसके परिजन गांववालों के साथ मंगलवार को आरोपी युवक के घर पहुंच गए। युवक को महिला ने पहले घसीटा, फिर वहां मौजूद लोगों ने उसे डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद जुलूस निकालते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची युवक को हिरासत में लिया।

 

छेड़छाड़ की घटना 3 दिन पुरानी है। पुलिस के मुताबिक 5 फरवरी को महिला अपनी बेटियों को लेने के लिए पुराने निसरपुर गई थी। यहां अकेला पाकर बाइक से गुजर रहे आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की थी। महिला वहां से घर आई तो देर शाम उसके घर के सामने आरोपी युवक पहुंचा और हरकतें की। गांव के लोग इकट्‌ठा हुए तो मौके से भाग निकला। मामले में केस दर्ज करने की बात को लेकर आरोपी पक्ष और महिला के परिवार में विवाद हो गया था।

 

जानकारी के अनुसार बात दे पुलिस ने मामले में 2 प्रकरण दर्ज किए हैं। पहला केस महिला की ओर से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किया गया है। जबकि दूसरा केस युवक के साथ हुई मारपीट को लेकर दर्ज किया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। कुक्षी टीआई दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। युवक को मारपीट की घटना से बचाया गया।