पेट्रोल-डीजल हो सकता इतना सस्ता, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

Author Picture
By Sharma Published On: September 18, 2022

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। पिछले तीन महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 से 30 डॉलर कमी आई है। फिलहाल क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल ट्रेंड कर रहा है। हालांकि फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में जनता को राहत नहीं मिली है। केंद्र सरकार ने 21 मई को तेल पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी। इसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ।

 

 

ब्रेंट क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल की कीमत 80.85 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की संभावना है। इस अनुपात के आधार पर यदि तेल कंपनियां दाम कम करती हैं, तो पेट्रोल-डीजल के रेट 11 से 12 रुपए तक घट सकते हैं। बता दें क्रूड ऑयल की कीमत अगर 1 डॉलर प्रति बैरल बढ़ती या घटती हैं। तब तेल कंपनियों को एक लीटर पर 45 पैसे का असर होता है।

 

पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल कस्टमर्स RSP और अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। एचपीसीएस उपभोक्ता HPPrice व शहर को कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस कर तेल का भाव पता लगा सकते हैं।